जलवायु परिवर्तन और भारतीय कृषि: मानसून अब भरोसेमंद नहीं रहा
मैं ओडिशा में पला-बढ़ा हूं, इसलिए मानसून का मतलब जानता हूं, यह सिर्फ मौसम नहीं होता, यह किसान के जीवन की धड़कन होती है। जून का पहला बादल देखकर खेत में बीज डालने की तैयारी होती थी। आसमान का रंग पढ़कर अगले हफ्ते का अनुमान लगाया जाता था। लेकिन अब यह भरोसा टूट रहा है।…











